ये रंगों का त्यौहार है होली
खुशियों की भरमार है होली
लाल पिला हरा और गुलाबी
सब रंगो की धार है होली
जोड़े रखे जो इक दूजे को
इक ऐसा तार है होली
इक रिश्ता है अपने आप में
मोहब्बत है प्यार है होली
है चंग का शोर हर जगह
रम्मतों की कतार है होली
रंग ही रंग दिखे हर चेहरे पे
रंगों की फुहार है होली
फागुन ओ रंगो का संगम
मौसम का निखार है होली
हुआ ये अहसास शहबाज़
हम सब की दरकार है होली
खुशियों की भरमार है होली
लाल पिला हरा और गुलाबी
सब रंगो की धार है होली
जोड़े रखे जो इक दूजे को
इक ऐसा तार है होली
इक रिश्ता है अपने आप में
मोहब्बत है प्यार है होली
है चंग का शोर हर जगह
रम्मतों की कतार है होली
रंग ही रंग दिखे हर चेहरे पे
रंगों की फुहार है होली
फागुन ओ रंगो का संगम
मौसम का निखार है होली
हुआ ये अहसास शहबाज़
हम सब की दरकार है होली
0 comments:
Post a Comment