दिल के सब जज़्बात जताने लगती है।
जब कोई लड़की शरमाने लगती है।।
जब कोई लड़की शरमाने लगती है।।
याद तेरी इस हद तक आने लगती है।
तन्हाई तस्वीर बनाने लगती है।।
तन्हाई तस्वीर बनाने लगती है।।
ख़्वाब में तेरा फूल सा चेहरा देखें तो।
आँखों तक से खुशबू आने लगती है।।
आँखों तक से खुशबू आने लगती है।।
उसको मुझसे जब,कुछ कहना होता है।
चौखट पर कंगन खनकाने लगती है।।
चौखट पर कंगन खनकाने लगती है।।
हम दोनों में जब भी , झगड़ा होता है।
पायल तेरी धौंस जमाने लगती है।।
पायल तेरी धौंस जमाने लगती है।।
दिल को अपने डांट डपटकर रक्खें तो।
धड़कन कितना, शोर मचाने लगती है।।
धड़कन कितना, शोर मचाने लगती है।।
{ Apki fav. gazal shukla ji}
Happy Valentine's day
0 comments:
Post a Comment